Pet Kam Karne ka Tarika: अब इसे अपनी लापरवाही माने या की lifestyle समस्या मानें या कुछ और, एक बार अगर पेट निकल जाता है तो इसे कम कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. खासकर की जब किसी महिला का पेट निकल गया हो, तो वो कई प्रयासों के बावजूद भी पेट को अंदर करने में असफल रहते हैं। Gym जाना और अपने खान-पान में बड़े फेरबदल करना शायद सबके बस की बात नहीं है. ऐसे में महिलाएं कम कैलोरी वाले फूड्स के सेवन व शुगर वाले ड्रिंक्स को “ना” बोलकर और कार्डियो व अन्य ट्रेनिंग जैसे उपाय के जरिए अपने पेट की जमी चर्बी को कम कर सकती हैं.

महिलाओं के लिए एक सुंदर और स्लिम फिगर हमेशा से आकर्षक रहा है। जब भी हम इस बारे में सोचते हैं, तो हमारा ध्यान अक्सर अपने पेट पर होता है। लेकिन पेट कम करना आसान नहीं है। इसलिए आज हम आपके साथ महिलाओं का पेट कम करने के उपाय शेयर करने जा रहे हैं।
Table of Contents
पेट की चर्बी क्यों बढ़ती है और इससे क्या नुकसान हैं ?
पेट की चर्बी हमारे शरीर की सबसे आम समस्याओं में से एक है। यह बाहरी दिखने के साथ-साथ आंतरिक समस्याओं से भी जुड़ी होती है। इसलिए इसे समझना और इससे निपटना बहुत जरूरी है।
पेट की चर्बी के कारण अलग अलग हो सकते हैं, जैसे कि ख़राब खान-पान, अधिक तनाव, अल्कोहल और अधिक मात्रा में खाना खाना आदि। इसके अलावा, आयु के साथ-साथ शरीर की संरचना और जीवन शैली भी इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पेट की चर्बी के स्वास्थ्य जोखिम भी विभिन्न होते हैं। यह डायबिटीज, हार्ट अटैक, घुटनों के दर्द और बैक प्रॉब्लम जैसी समस्याओं भी हो सकती है।
अधिकतर लोगों के लिए स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। लेकिन, यदि आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो एक डॉक्टर से सलाह बहुत जरुरी है।
महिलाओं का पेट कम करने के उपाय में खाने की भूमिका
पेट की चर्बी कम करने के लिए सही खान पान बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपके खाने में सही पोषण और मात्रा होना चाहिए ताकि आपका शरीर अपनी पेट की चर्बी को घटाने में सक्षम हो सके।
कुछ आहार जिन्हें आप खाने से बचना चाहिए जैसे कि प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, चिप्स, कैंडी, मिठाई, चॉकलेट आदि। इन खाद्य पदार्थों में अधिक मात्रा में शक्कर और वसा होती है जो पेट की चर्बी को बढ़ाते हैं।
अन्य खाद्य पदार्थ जो पेट की चर्बी को कम करने में सहायता करते हैं वे हैं:
फल और सब्जियां: अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करें। इनमें फाइबर और पोषण होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
प्रोटीन: अपने आहार में प्रोटीन सम्मिलित करें। प्रोटीन सेंटेड होने से पेट की चर्बी को कम करने में सहायता करता है। धनिया, पालक, सोयाबीन, चिकन, मछली, अंडे आदि प्रोटीन संबंधित आहार हैं।
खाद्य तेलों की मात्रा कम करें: खाद्य तेलों की अधिक मात्रा के सेवन से पेट की चर्बी बढ़ती है। इसलिए स्वस्थ तेलों जैसे कि जैतून का तेल, कनोला तेल, और कोकोनट का तेल का सेवन करें।
अपने भोजन में हल्दी शामिल करें: हल्दी आपके शरीर केलिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद कुछ तत्व आपके शरीर में फैट के निर्माण को रोकने में मदद करते हैं।
पानी की मात्रा बढ़ाएं: दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।
जंक फूड से दूर रहें: जंक फूड खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है। इसलिए, जंक फूड को खाने से बचें।
Pet Kam Karne ka Tarika | महिलाओं का पेट कम करने के उपाय
महिलाओं को पेट कम करने में दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि उनके लिए अपने Busy Schedule से समय निकालना ही मुश्किल रहता है. ऐसे में महिलाएं अपनी दिनचर्या में बस छोटे-छोटे बदलाव करके अपने पेट को कम कर सकती हैं. महिलाओं को पेट कम करने के उपायों के तौर पर सही प्रोटीन वाले फूड्स का सेवन, शुगर वाले ड्रिंक्स से दूर रहना, alcohol का सीमित मात्रा में सेवन करना, Cardio व Resistance Training करनी चाहिए. तो चलिए महिलाओं का पेट कम करने के उपाय के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
लो कैलोरी फूड्स लें।
पेट को कम करने के लिए सबसे बढ़िया तरीका है कम कैलोरी वाले फूड्स का सेवन करना. बॉडी जितनी जायदा कैलोरी को बर्न करती है, उससे कम कैलोरी का सेवन करने से पेट को कम करने में सहायता मिलती है. इसके साथ ही कम कैलोरी वाले foods हाई कैलोरी फूड्स की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होते हैं. Low कैलोरी फूड्स में फल, सब्जियां, दाल व अनाज शामिल हैं.
नाश्ता ज़रूर करें
सुबह का नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना गया है, क्योंकि यह आपके पुरे दिन आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। अगर आप ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म (metabolism) गड़बड़ा जाता है, जिससे फैट बर्न (fat loss) करने की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है।
इसके अलावा जिस दिन आप नाश्ता नहीं करते हैं, उस पूरे दिन आप के बहार के संतुलित भोजन करने की संभावना अधिक रहती है। सुबह एक पौष्टिक नाश्ता करने से आप अस्वस्थ और हानिकारक भोजन के प्रति आकर्षित नहीं होते हैं और पूरे दिन आपको ज़्यादा भूख भी नहीं लगती। अंडे, ओट्स, फल और मेवे (nuts) जैसे प्राकृतिक फूड्स को शामिल करके अपने नाश्ते को स्वस्थ और पौष्टिक बना सकते हैं।
शुगर युक्त ड्रिंक्स से परहेज
वजन बढ़ने और खासकर पेट में चर्बी जमा होने का मुख्य कारण मीठे पेय पदार्थों का सेवन है। यह आंत में वसा के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए जहां तक हो सके कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा आदि के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही कम चीनी वाली चाय और कॉफी पीनी चाहिए। बेहतर होगा कि आप इसकी जगह छाछ, लस्सी या फलों के जूस का इस्तेमाल करें।
अपनी कैलोरी को मॉनिटर करे और ध्यान दें
किसी भी रूप में उपभोग की जाने वाली अधिकांश कैलोरी शरीर में वसा के रूप में जमा हो जाती है। प्रत्येक दिन उपयोग की गई और खर्च की गई कैलोरी की संख्या की जांच करना अच्छा होता है। यह शरीर में वसा के संचय को रोकने में मदद कर सकता है।
कैलोरी की कमी कैलोरी बर्न करने का एक शानदार तरीका है। 500 कैलोरी वाले आहार से प्रति सप्ताह 0.4 किग्रा या 1 पाउंड वजन कम किया जा सकता है। इसके लिए आप इंटरनेट पर उपलब्ध कैलोरी कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फलों और सब्जियों का सेवन
फलों और सब्जियों में complex carbohydrates होते हैं, जिसके कारण इनमें कम कैलोरी होती है। इनके सेवन से फाइबर भी मिलता है। Research बताते हैं कि फाइबर टाइप 2 मधुमेह के खतरे को भी कम कर सकता है, जो आंत में चर्बी के संचय और मोटापे से जुड़ा हुआ है।
वजन घटाने के लिए पर्याप्त नींद
पर्याप्त नींद लेना वजन घटाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके मेटाबोलिज्म को सुधारता है और आपको सही तरीके से वजन घटाने में मदद करता है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे आपके शरीर को रिस्ट की जरूरत मिलती है जो आपके वजन घटाने में मदद करता है।
नींद लेने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपका वातावरण शांत है और आपके बिस्तर पर कोई भी विकृति नहीं है। अगर आप नींद नहीं ले पा रहे हैं तो सुबह के समय जल्दी उठने का अभ्यास करें।
एक नियमित नींद वाले व्यक्ति के शरीर में कोर्टिसोल के स्तर कम होते हैं जो उन्हें वजन घटाने में मदद करता है। अधिक कोर्टिसोल के स्तर वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। नींद के अलावा, आप अपनी दिनचर्या में योग और मेडिटेशन जैसी आदतें शामिल कर सकते हैं जो आपके मन को शांत और स्टेबल रखता है।
पेट की चर्बी कम करने के लिए 3 व्यायाम
पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए निम्नलिखित पांच व्यायाम बहुत उपयोगी हो सकते हैं:
बेसिक क्रंच : Basic Crunches
सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को फर्श पर फैला दें।
अब घुटनों को मोड़ें और अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए हाथों को सीने पर रखें।
और सांस छोड़ते हुए सिर और छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
फिर सांस लेते हुए अपनी पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएं। आप ऐसा लगातार 10 से 12 बार कर सकते हैं। हर दिन, क्रंचेस के दो से तीन सेट पूरे करने का Target रखें।
स्क्वाट बेंड्स: Squat Bends
आपको हवा में बैठने की शुरुआत ऐसे करनी है, जैसे कि आप किसी चेयर पर बैठी हों।
आपके घुटने और हिप्स एक साथ झुकेंगे, जबकि आपकी रीढ़ बिलकुल सीधी रहेगी।
इसके बाद जैसे ही आप नीचे की ओर आना शुरू करेंगी, आपके घुटने आपके पैर की उंगलियों के ऊपर से आगे की ओर बढ़ेंगे।
आपके हिप्स आपके पैरों के ऊपर गुरुत्वाकर्षण को बनाए रखने के लिए पीछे की ओर होंगे।
पूरे movement के दौरान आपके पैर जमीन पर सपाट रहने चाहिए।
अपने पैरों के माध्यम से अपने weight को अपनी टखनों के ठीक सामने रखें। और फिर पहली पोजीशन में लौटें।
साइड बेंड्स विद वेट: Side Bends with Weight
एक डम्बल का सेट लें।
दोनों हाथ में एक एक डंबल लेकर सीधी खड़ी हो जाएं।
ऐसा करते हुए आपकी हथेलियां अंदर की ओर होनी चाहिए।
अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई के साथ फर्श पर एक दम मजबूती से टिकाएं।
अपनी पीठ सीधी रखें और अपनी नजरे आगे की ओर रखें, और जहां तक हो सके दाईं तरफ झुकें।
फिर वापस अपनी पोजीशन पर आ जाएं। टॉप पर रुके बिना, बाईं ओर नीचे की ओर झुकें।
पेट की चर्बी कम करने के लिए एक सांकेतिक आहार योजना
अगर आप अपनी खानपान और जीवनशैली को सही करेंगे तो आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। यहाँ एक ऐसी आहार योजना है जो आपको पेट की चर्बी कम करने में मदद करेगी।
सुबह का नाश्ता
सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर High रहता है। सुबह का नाश्ता न करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म कम होता है जिससे आपके पेट की चर्बी बढ़ती है। सुबह का नाश्ता कम तेल वाले खाद्य पदार्थों से बना होना चाहिए। आप सुबह का नाश्ता इन चीजों से कर सकते हैं:
ऑट्स या व्हीट फ्लेक्स
दलिया
ब्राउन ब्रेड सैंडविच
फ्रूट्स सैलड
चीज और सब्जियों से भरी ऑमलेट
दोपहर का भोजन
दोपहर का भोजन अपने शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है। इसलिए आपको इस भोजन में सही मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन्स मिलने चाहिए। आप दोपहर का भोजन इन खाद्य पदार्थों से कर सकते हैं:
रोटी और सब्जी
दाल और चावल
राजमा और चावल
चिकन या मछली
सैलड और रायता
शाम का नाश्ता
शाम का नाश्ता बहुत ही जरुरी होता है क्योंकि इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। शाम का नाश्ता हल्का होना चाहिए और आपको ज्यादा खाने से बचना चाहिए। शाम का नाश्ता इन खाद्य पदार्थों से कर सकते हैं:
फल
सूप
लौकी का रायता
दही या पनीर
रात का भोजन
रात का भोजन सबसे लंबा समय होता है जिसमें आप भोजन का समय लंबा नहीं कर सकते हैं। इसलिए आपको इस भोजन में सही मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन्स मिलने चाहिए। आप रात का भोजन इन खाद्य पदार्थों से कर सकते हैं:
चिकन या मछली
दाल और चावल
सब्जी
सैलड या रायता
और रात में सोने से पहले बिना मलाई वाला एक ग्लास दूध लें। लेकिन ध्यान रहे जिस दिन आप मछली का सेवन करें उस दिन दूध बिलकुल न पियें।
बढ़ी हुई पेट की चर्बी से होने वाले नुकसान
High BMI के अलावा पेट के क्षेत्र में अत्यधिक चर्बी का जमा होना संभावित रूप से निम्नलिखित स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है:
दिल की बीमारी (हृदय रोग)
स्लीप एप्निया
कोलोरेक्टल कैंसर
इंसुलिन प्रतिरोध और टाइप 2 मधुमेह
उच्च रक्तचाप
ये भी समझना बहुत ज़रूरी है कि कोई भी पेट की चर्बी रातों-रात कम नहीं की जा सकती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए एक Long Term Plan को अपनाना ही सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि, ऊपर दिए सुझावों का पालन करने से आप अपनी चर्बी से होने वाली हानि लक्ष्यों को काम करने के एक कदम आगे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, अपने वजन घटाने के लक्ष्यों को शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ से बात करना आवश्यक है।
पेट की चर्बी घटाने के लिए घरेलू उपचार
अब तक हमने पेट की चर्बी घटाने के लिए काफी सारी चीजें देखी, इसके अलावा आप अपने पेट को घरेलु नुस्खे से अंदर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निचे दिए निर्देशों को करना होगा।
इस घरेलु नुस्खे को बनाने के लिए हमें सिर्फ 3 चीजों की जरुरत पड़ेगी।
जिसमे सबसे पहले है लोंग, दूसरी चीज है दालचीनी और तीसरी चीज है जीरा।
ये तीनो वो ingredients है जो आपको ये home remedy को बनाने के लिए चाहिए होंगे।
लोंग एक बहुत ही Common ingredient है, जो की हर घर की किचन में बहुत ही आसानी से मिल जाती है। लेकिन क्या आपको पता है की लोंग हमें Weight lose करने के लिए भी बहुत उपयोगी है ? लोंग में विटामिन A, E, K पाए जाते हैं और साथ ही इसमें फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं। इसके अलावा ये हमारे बॉडी के बेसल मेटाबोलिज्म को बड़ा कर ज्यादा कैलोरीज़ को बर्न करने में मदद करता है।
इसके अलावा लॉन्ग हमारे Stress को काम करने का कम करती है, सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा जॉइंट pain में भी Help करती है।
दालचीनी भी Weight Lose के लिए बहुत कारगर होती है, दालचीनी खाने से खाने में जो ज्यादा फैट होता है उसके Bad Effect को ये कम करता है। इसके साथ साथ यह आपके Blood Suger को भी कंट्रोल रखती है। साथ ही यह हमारे Metabolism को भी बढाती है। दालचीनी का इस्तेमाल करने से हमारे पेट में fullness रहती है जिसकी वजह से हमें जायदा भूख नहीं लगती और हम Overeating से बच जाते हैं।
अगर बात जीरे की करें तो यह आपके digestion कंट्रोल करने के लिए बहुत ही हेल्पफुल है। हम खाने में जो भी फैट खाते हैं उसको Breakdown करने के लिए जीरा बहुत अच्छा होता है।
तो ये वो तीन चीजें जो हमने ली हैं, अब जान लेते हैं की इसको बनाने का क्या तरीका है और किस तरह से आपको यह इस्तेमाल करना होगा।
इस घरेलु नुस्खे को बनाने के लिए आपको ये तीनों चीजें बराबर बराबर मात्रा में लेनी होंगी। यानी आपको 50 ग्राम लोंग, 50 ग्राम दालचीनी और 50 ग्राम जीरा लेना है और तीनो को अच्छे से Mixer में बिलकुल बारीक Grind कर लीजिये, इसके बाद इसे किसी Airtight जार में बंद कर लीजिये। (याद रहे इसे आपको direct sunlight और heat से बचाना होगा)
अब बस आपको इसे हर सुबह एक गिलास पानी में एक चमच्च पाउडर मिलाना है और पानी को तब तक उबालना है जब तक की वह आधा न हो जाये।
अब इसे छान कर एक ग्लास में डाल लीजिये और थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे पी लीजिये, आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें एक चमच्च शहद भी डाल सकते हैं। लेकिन अगर आप डिबाटिक है तो इसकी जगह sugar free इस्तेमाल कर सकते हैं।
ध्यान रहे इसे आपको सुबह खली पेट लेना है, जब आप इसको इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो आपको मात्र 15 दिनों में ही एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपको हल्का महसूस होना शुरू हो जायेगा, आपकी Tummy के आस पास फैट काम होना शुरू हो जायेगा।
तो यहाँ हमने महिलाओं का पेट कम करने के उपाय के बारें में काफी जानकारी दी है, अगर आपको यहाँ दी गयी जानकारी पसंद आयी हो या आपका कोई सुझाव हो तो हमें Comment करके जरूर बताये।
1 thought on “Pet Kam Karne ka Tarika | महिलाओं का पेट कम करने के उपाय”